WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में तालाब से बरामद हुआ 27 वर्षीय युवक का शव – पोस्टमार्टम 

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के भटौली गाँव मे स्थित एक तालाब से नारायणपुर निवासी 27 वर्षीय गगन मिश्रा पुत्र इंद्र मिश्र का शव बरामद हुआ। मृतक नशा का आदी बताया जा रहा है एवं दो दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय गगन मिश्रा सनकी टाइप का व्यक्ति था। मृतक द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी भाभी को दीवार से टकरा कर मौत के घाट उतार दिया गया था तथा 3-4 माह पूर्व ही जेल से रिहा हो कर आया था। मृतक नशा का आदी बताया जा रहा है जिसके कारण परिजनों व ग्रामीणों से अलग थलग रहता था। रविवार प्रातः काल भटौली तालाब से मृतक गगन मिश्रा का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंचे टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देश पर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। श्री रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

अन्य खबर

एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार! डीसीएम की टक्कर ने पति-पत्नी और मासूम बेटे की ले ली जान

इंस्टाग्राम पर इमोजी पड़ा भारी! किशोर का कथित अपहरण, असलहा सटाकर जंगल में बेरहमी से पीटा

दवा लेने निकले युवक की तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सांस, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.