WhatsApp Icon

तालाब की रखवाली कर रहे युवक का शव तालाब से बरामद, मौत संदिग्ध

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह सराय में तालाब की रखवाली करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राम हरख निवासी रायडीह सराय के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम हरख रात्रि में तालाब की रखवाली कर रहा था, जहां तालाब में मछली पालन किया जा रहा था। राम हरख की मृत्यु की सूचना पुलिस को दी गई।


मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का बताया जा रहा है, हालांकि परिस्थितियों को देखते हुए मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अन्य खबर

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.