अम्बेडकरनगर: पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 08 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू की गई और दोहर बाद सपा प्रत्याशी लालाजी वर्मा में निर्णायक बढ़त हासिल कर लिया और शाम होते होते सवा लाख से अधिक मतों से बढ़त बना कर जीत पक्की लार लिया। इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क नज़र आया और विशेष रूप से नगरीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढा दिया गया।
औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के ज़ुबैर चौराहा, चौक घण्टाघर, ताज तिराहा, तलवापार व अलीगंज आदि क्षेत्रों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते नज़र आये। टाण्डा कोतवाली के एसएसआई वेद प्रकाश यादव व अन्य सब इंस्पेक्टर भी प्रमुख स्थानों पर सतर्क नज़र आये। उक्त सुरक्षा व्यवस्था मतगणना के बाद किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर की गई है।




