अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुनकर नेता इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी को कटेहरी उप चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल ने कटेहरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है। औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के मूल निवासी इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी सपा प्रदेश अध्यक्ष का आदेश प्राप्त करते ही जनपद पहुंच गए हैं।

श्री एजाज ने कहा कि कटेहरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी श्रीमती शोभावती वर्मा को भारी बहुमत से विजयश्री दिलाने के लिए कटेहरी के एक एक मतदाताओं से भेंट कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। बताते चलेंकि श्री एजाज टांडा नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव सपा के सिम्बल पर लड़ चुके हैं और बुनकरों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं।


