सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी से भेंट कर किया शिकायत
अम्बेडकरनगर: 277 कटेहरी विधान सभा उपचुनाव का मतदान भी आगामी 13 नवम्बर की जगह अब 20 नवम्बर को होगा। मतदान से पूर्व आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है लेकिन इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रशासनिक अमले व पुलिस विभाग पर सवालिया निशान लगाते जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह से कलेक्ट्रेट में भेंट कर शिकायत दर्ज कराया।
श्री शिवपाल का दावा है कि इंडिया गठबंधन विशेष रूप से सपा के लोगों को प्रशासनिक व पुलिस अमला डरा धमका रहा है। उन्होंने थानाध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो सपा के समर्थकों को डरा धमका रहे हैं और सपा के पक्ष में मतदान करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं। श्री शिवपाल ने जिला पंचायत अधिकारी से लेकर कर निचले स्तर तक सभी अधिकारियों द्वारा गाँव गाँव जाकर सपा समर्थकों को धमकी दी जा रही है जिससे निष्पक्ष मतदान सम्भव नहीं है।श्री शिवपाल ने पत्रकारों को बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने उसने निष्पक्ष चुनाव कराने का आश्वासन दिया है। उक्त मौके पर सांसद लालजी वर्मा, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू आदि सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।



