WhatsApp Icon

सपा नेता ने बहराइच दरगाह में हाजिरी लगा कर गठबंधन की सरकार बनने के लिए मांगी मन्नतें

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बहराइच में स्थित प्रसिद्ध दरगाह सैय्यद सालार मसूद गाज़ी मियां का वार्षिक उर्स व मेला रविवार को बड़ी ही अकीदत के साथ संपन्न हुआ। गाज़ी सरकार के वार्षिक उर्स व मेला में औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में जायरीनों का जत्था गया और दरबार मे हाजिरी लगाकर अपनी अपनी मन्नतें मांगी।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व सपा से टाण्डा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके बुनकर नेता इंजीनयर एजाज अहमद अंसारी ने भी अपने साथियों के साथ गाज़ी मियां के दरबार मे हाजिरी लगाई और गठबंधन की सरकार बनने की मन्नतें मांगी। श्री एज़ाज़ ने अम्बेडकरनगर से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा की जीत के लिए भी दुआएं मांगी एवं देश में गठबंधन की सरकार बनने की भी मन्नतें मांगी। बुनकर नेता श्री एज़ाज़ ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि देश की जनता ने एनडीए सरकार को नकारा दिया है और गठबंधन को पूर्ण बहुमत प्रदान कोय है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.