WhatsApp Icon

लाल पीली नोटिस भेज कर मतदाताओं को धमका रहा है प्रशासन : सपा जिलाध्यक्ष

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लाल पीली नोटिस देकर पुलिस मतदाताओं को धमका रहा है। जिला प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य न करें।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने तीखे तेवर में कहते हुए कहा कि जिला प्रशासन जनपद में मतदाओ को धमका रहा है, लाल और पीली नोटिस भेज कर लोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन का भी उल्लंघन कर रहा है। अधिक से अधिक मतदान हो यह चुनाव आयोग चाहता है लेकिन जिला प्रशासन इसके बिरुद्ध काम कर रहा है।

श्री जंग बहादुर ने कहा कि जिला समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और चेतावनी देती है कि अगर जिला प्रशासन चुनाव आयोग की गाइड लाइन के बिरुद्ध काम करेगा तो समाजवादी पार्टी अम्बेडकर नगर चुपचाप बैठेगी नहीं और आन्दोलन करने को बाध्य होगी। श्री जंग बहादुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा चुनाव आयोग और न्यायालय का सम्मान करती है। हमें लोकतंत्र को बचाना है , लोकतंत्र पर विश्वास है। हम जिला प्रशासन से अपील करते है कि वह निष्पक्ष होकर पारदर्शिता दिखाते हुए चुनाव करवाए।
बताते चलेंकि पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव के दौरान किसी अनहोनी की आशंका को लेकर धारा 149 के तहत नोटिस (लाल कार्ड) जारी कर रहा है जिसको लेकर सपा आक्रोशित है।

अन्य खबर

शिक्षक एमएलसी चुनाव में कटेहरी ने मारी बाजी, टांडा में सबसे कम मतदान; अम्बेडकरनगर में 80.46% वोटिंग

धान के खेत में मिला अपरिपक्व भ्रूण, गांव में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा भ्रूण

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी का रस्सी से गला कसने का आरोप, जिंदगी-मौत से जूझ रही विवाहिता!

error: Content is protected !!