अम्बेडकरनगर: नवागत पुलिस कप्तान केशव कुमार ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस अधिकारियों से परिचय लेने के उपरांत उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने की अपनी प्राथमिकता बताया।
उक्त मौके पर एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व एडिशनल एसपी पूर्व श्याम देव सहित सभी सर्किल ऑफिसर मौजूद रहे। लखनऊ में डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (डीसीपी) पद पर कार्यरत केशव कुमार को 26 जनवरी 2023 पर उनकी दक्षता के लिए सिल्वर पदक से सम्मानित भी किया जा चुका है। श्री केशव को अपराध नियंत्रण व बेहतर कानून व्यवस्था के लिए निपुण माना जाता है।नवागत पुलिस कप्तान ने संभाली सुरक्षा की कमान, अपराधियों पर कसेंगे नकेल





