WhatsApp Icon

नवागत एसपी ने टाण्डा कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नवगतनपुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने टाण्डा कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

नवागत एसपी श्री केशव द्वारा टाण्डा कोतवाली परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, हेल्प डेस्क,बंदीगृह, पुलिस भोजनालय, बैरिक, नव निर्मित कार्यालय व बैरक एवं समस्त कार्यालयों के अभिलेखों, आपदा उपकरणों, शस्त्रों आदि का निरिक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए रजिस्टर व अभिलेखों के रख–रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं बीट आरक्षियों को बीट बुक के रख–रखाव तथा अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी सहित थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को थानाक्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर अपराधियों में अपराध के प्रति भय का माहौल स्थापित करने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.