WhatsApp Icon

सपा ने हर्षोउल्लास के साथ मनाई बाबा साहब की 134वीं जयंती

Sharing Is Caring:

सांसद लालजी वर्मा, अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा व आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त मुख्य रूप से रहे शामिल

अम्बेडकरनगर: पूरा देश 14 अप्रैल के अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती काफी हर्षोउल्लास के साथ मना रहा है। सपा नेताओं द्वारा भी बाबा साहब की जयंती काफी धूमधाम से मनाई जा रही है।

उक्त अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात अकबरपुर के राहुल नगर कॉलोनी स्थित आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त के आवास पर वरिष्ठ नेताओं ने वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित किया गया।

तत्पश्चात वरिष्ठ नेताओं ने समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पहुंचकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद लालजी वर्मा, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व अकबरपुर के विधायक रामअचल राजभर, सपा के राष्ट्रीय सचिव व टांडा के विधायक राममूर्ति वर्मा, सपा के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद व आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त सहित सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू आदि भारी संख्या में नेतागण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

टांडा के पूर्व विधायक स्व. अजीमुलहक पहलवान के पुत्र इंजीनियर मुसाब अज़ीम द्वारा अपने पिता की तरह भूलेपुर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पीडीए की एकता ही संविधान और आरक्षण बचाएगी।
बताते चलेंकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पर पीडीए को मज़बूत बनाने के लिए स्वाभिमान स्वमान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

अन्य खबर

ईद का ऐलान: शनिवार को नमाज़, टाण्डा में नात, मुशायरा और कव्वाली की बहार

1100 दीपों की रोशनी में मनाया गया हिंदू नववर्ष 2083, तमसा तट पर उमड़ा जनसैलाब

त्योहार से पहले पुलिस का ‘क्लीन-अप’: दबोचे गए हिस्ट्रीशीटर कफील उर्फ पुल्लूर और तौसीफ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.