अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ द्वारा नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मालीपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मालीपुर पुलिस टीम ने संगम गौतम पुत्र रामलौटन (दत्तक पुत्र हरीलाल) को 82.27 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मालीपुर पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रुकुनपुर बाभनपट्टी खडंजे पर से समय करीब 7.40 बजे एक व्यक्ति संगम गौतम पुत्र रामलौटन (दत्तक पुत्र हरीलाल) निवासी ग्राम बैरागल थाना मालीपुर हाल पता ग्राम कांदीपुर थाना मालीपुर को हिरासत में लेकर तलाशी लिया तो उसके कब्जे से 82.27 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुई।मालीपुर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त संगम गौतम उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 117/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।




