WhatsApp Icon

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए युवाओं ने संपादक को किया सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: निष्पक्ष व बेबाक पत्रकारिता के माध्यम से पूरे जनपद की महत्वपूर्ण खबरों से आमजनों को रूबरू कराने के लिए शहर टांडा के युवाओं ने रविवार को सूचना न्यूज़ के एडिटर इन चीफ आलम खान को अंगवस्त्र व कलम भेंट कर एवं फूलों की माला पहना कर स्वागत किया।


टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सकरावल में एक सादे कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार आलम खान को सम्मानित किया गया। अपनों के बीच प्यार पाकर गदगद हुए श्री आलम ने युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त मौके पर सरफराज अहमद द्वारा बेबाक पत्रकारिता के लिए कलम भेंट किया गया। उक्त मौके पर मो.शारिक व आफताब अहमद उर्फ गुड्डू ने अंगवस्त्र भेंट किया जबकि सब्बू अंसारी, शाहबाज खान, हाजी गुडडू, आमिर खान, फिरोज खान शीबू अंसारी, शारिक अंसारी सोनू, शादाब खान, नयाब खान ने फूलों की माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया। स्वागत अवसर पर आफताब अहमद उर्फ गुड्डू ने कहा कि टेक्नोलॉजी के दौर में सूचना न्यूज़ द्वारा पूरे जनपद की सबसे तेज़ व सटीक खबर प्रसारित कर आम लोगों तक जानकारी पहुंचाने का काम किया जाता है जो अतिसराहनीय है। सूचना न्यूज़ के संपादक आलम खान ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज मे काम करने पर बड़े बड़े मंच पर सम्मान मिलना आसान बात होती है लेकिन अपनों के बीच में मान सम्मान मिलने से हौसला बढ़ता है और जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए ऊर्जा मिलती है।

अन्य खबर

रविवार 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस: मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधार का मौका

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने सुनीं 297 शिकायतें, 30 का मौके पर निस्तारण

रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस, 06 मार्च तक दावे-आपत्तियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.