WhatsApp Icon

एसडीएम ने एसआईआर को लेकर की विशेष बैठक, बूथों पर दो दिवसीय विशेष कैंप लगाने का निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा एसआईआर में पाई गई खामियों के बाद बीएलओ और सुपरवाइजर पर कार्रवाई किए जाने के उपरांत जलालपुर उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने सक्रियता और अधिक बढ़ा दी है। उन्होंने स्वयं प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण करते हुए आधा दर्जन से अधिक बूथों का दौरा कर रहे है और दर्जनों मतदाताओं से संपर्क कर सही दस्तावेज़ों के साथ शीघ्र एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की।

उपजिलाधिकारी ने लगातार बीएलओ व सुपरवाइज़रों के साथ बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिसको लेकर गुरुवार को उन्होंने एसआईआर फॉर्म भरने की स्थिति, प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और सही व स्पष्ट विवरण भरने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा, क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ के सवालों और समस्याओं का समाधान भी किया। एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया को युद्धस्तर पर पूरा कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर दो दिवसीय विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया है, जिसकी मॉनिटरिंग वे स्वयं करने की भी बात कही।
ADS
Powered by AdMind - SMWS

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.