विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जलालपुर एसडीएम ने घर-घर जाकर किए नामांकन फार्म वितरित
अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के विशेष अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र का वितरण किया। टाण्डा एसडीएम डॉ शशि शेखर सहित तहसीलदार व नायाब तहसीलदार द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण की जांच किया।

हमारे जलालपुर रिपोर्टर के अनुसार जलालपुर तहसील क्षेत्र के लारपुर दक्षिण, नगपुर तथा जलालपुर नगर पालिका परिक्षेत्र में उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने स्वयं घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की शुरुआत किया।

विशेष अभियान के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को नामांकन फार्म दो प्रतियों में उपलब्ध कराए गए। फार्म भरवाने के बाद एक प्रति संबंधित मतदाताओं को दी गई, जबकि दूसरी प्रति निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सुरक्षित रखकर जमा कराई गई। एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि 09 नवंबर को विशेष अभियान के तहत सही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट, मृतक तथा स्थानांतरित मतदाताओं की छंटनी कर वास्तविक पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई पात्र मतदाता नामांकन प्रक्रिया से छूट जाता है अथवा किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह अपने स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी (BLO) या सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकता है।




