WhatsApp Icon

बीएलओ आशा देवी ने सभी एसआईआर फॉर्म को जमा कर किया डिजिटाइज, डीएम ने किया सम्मानित

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत टाण्डा विधान सभा के बूथ संख्या 244, प्राथमिक विद्यालय धौरहरा की बीएलओ श्रीमती आशा देवी (आंगनवाड़ी कार्यकत्री) ने अपने बूथ के सभी 735 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत प्रपत्र एकत्रित किया तथा उन्हें बीएलओ ऐप पर पूर्णतः डिजिटाइज कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी बीएलओ एवं संबंधित कार्मिक आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर निर्धारित समयसीमा में उनका शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी टांडा शशि शेखर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए इस🎂को टच करें।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.