WhatsApp Icon

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंचाई खण्ड टांडा में किया गया पौधारोपण

Sharing Is Caring:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंचाई खण्ड टांडा के परिसर में पीपल, पकड़,बरगद आदि पौधों का रोपण किया गया।

सिंचाई खण्ड के अधिशासी अभियंता एस.पी सिंह, सहायक अभियंता वी.डी भास्कर, जूनियर इंजीनियर अनिल पांडेय, जूनियर इंजीनियर सोनू शर्मा, जूनियर इंजीनियर रवि प्रकाश अग्रहरि, जूनियर इंजीनियर अतुल मोदनवाल, प्रशासनिक अधिकारी राशिद अख्तर सहित अन्य लोगों द्वारा 40 पेड़ लगाकर पौधारोपण का शुभारम्भ किया गया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग (जल शक्ति विभाग) द्वारा इस वर्ष 2024-25 में पौधारोपण का लक्ष्य 11732 पौध रोपण किया जाना है विभाग द्वारा पौधारोपण हेतु समस्त तैयारी कर ली गई है शत प्रतिशत गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।विभाग द्वारा समय से पौधारोपण का कार्य करा लिया जाएगा समस्त पौधे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की जमीन यथा 723 किमी नहरी क्षेत्र व नहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरीक्षण भवनों, डाक बंगलो आदि स्थानों पर पौधारोपण का कार्य किया जाएगा।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.