अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर का जन्म दिन काफी धूमधाम से मनाया गया।

टाण्डा कोतवाली परिसर में केक काटकर महिला एसआई हर्षिता पांडेय को जन्म दिन की मुबारकबाद पेश किया गया। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व इंस्पेक्टर क्राइम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने महिला दरोगा हर्षिता पांडेय को बुके भेंट एवं उपहार देकर जन्म दिन की बधाइयां दिया। उक्त अवसर पर सभी एसआई, महिला एसआई, दीवान, सिपाही आदि मौजूद रहे और सभी ने बारी बारी हर्षिता पांडेय को जन्म दिन की मुबारकबाद दिया।





