WhatsApp Icon

अधिक से अधिक मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर कराएं श्रवण क्षेत्र धाम में प्रतिमा स्थापना का कार्य : अविनाश सिंह

Sharing Is Caring:

 

श्रवण क्षेत्र धाम में स्थापित की जा रही भगवान श्री राम जी के मूर्ति स्थापना से संबंधित समस्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराए: जिलाधिकारी

अम्बेडकनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने श्रवण क्षेत्र धाम के पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वहां पर स्थापित की जा रही भगवान श्री राम जी की मूर्ति एवं पार्क से संबंधित कार्यों में अधिक से अधिक मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर तेजी से कराने तथा समस्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रवण क्षेत्र धाम की पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर पर्यटन सुविधाएं प्रदान करने हेतु वहां पर किए जा रहे पार्क एवं पर्यटन विकास के अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मूर्ति के फिनिशिंग कार्य को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने मूर्ति के पास विकसित किया जा रहे पार्क के कार्यों को भी तेजी से कराने तथा पार्क में आगंतुकों के बैठने हेतु आकर्षक बेंच एवं प्रकाश हेतु आकर्षक स्ट्रीट लाइट आदि लगाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रवण क्षेत्र धाम को उसकी पौराणिक मान्यताओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए एवं स्थानीय रोजगार का सृजन करते हुए वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के सपने को साकार रूप दिया जा रहा है। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी कटेहरी अनुपम सिंह तथा अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.