WhatsApp Icon

अलीगंज थानाध्यक्ष ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित कराया नया शिवलिंग

Sharing Is Caring:

सुंदरकांड का बाद भंडारे का किया गया आयोजन

विक्षिप्त महिला ने खंडित किया था शिवलिंग

अम्बेडकरनगर: अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आसोपुर में एक विछिप्त महिला द्वारा शिवलिंग को तोड़े जाने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तत्काल उसी स्थान पर नए शिवलिंग की विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार कराकर स्थापना कराकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन करा दिया सुंदरकांड के बाद प्रसाद के रूप में भंडारे का भी आयोजन किया गया ।


जानकारी के मुताबिक टांडा नगर के ग्राम पंचायत आसोपुर विश्राम घाट हनुमान मंदिर पर स्थित शिवलिंग को ग्राम पंचायत आसोपुर की एक विछिप्त महिला ने सोमवार की रात्रि में पत्थर से तोड़ डाला।
घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणो में आक्रोश फैल गया मंदिर के महंत श्यामसुंदर दास ने अलीगंज थानाध्यक्ष गजेन्द्र विक्रम सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया । जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने मंदिर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन करने के बाद फिर उसी स्थान पर दूसरे दिन विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग की पुनः स्थापना कराया। अलीगंज थानाध्यक्ष गजेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा शिवलिंग की स्थापना, सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन कराने पर स्थानीय लोगो ने उनकी खूब प्रशंसा की है।

अन्य खबर

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.