WhatsApp Icon

महाशिवरात्रि से पहले शिव विवाह सेवा समिति ने एसडीएम से की बड़ी मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र श्री झारखंड महादेव शिव विवाह सेवा समिति, छज्जापुर टांडा ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नगर पालिका प्रशासन से प्रमुख धार्मिक स्थलों और शिव बारात मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।


समिति की ओर से टाण्डा उपजिलाधिकारी व नगर पालिका परिषद टांडा के अधिशासी अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि छज्जापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव विवाह एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि महाशिवरात्रि आगामी 15 फरवरी को शिव बारात एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर एवं शिव बारात मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, जलनिकासी और रास्तों की मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाएं समय रहते पूरी कराई जाएं।
इसके साथ ही समिति ने शोभायात्रा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी मांग की है।
समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की है कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द से जुड़े इस पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। ज्ञापन अवसर पर दिनेश मौर्य, राकेश सोनकर, श्रवण अग्रवाल, गिरिराज मद्धेशिया मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.