WhatsApp Icon

नवनिर्मित स्थापित शिवाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके गौरवशाली इतिहास को किया गया याद

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरी और पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में नगर के शिवा जी तिराहे पर स्थित नवनिर्मित स्थापित शिवाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके गौरवशाली इतिहास को याद किया।

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरी ने कहा शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के महानतम योद्धाओं में से एक थे। उनका जीवन और कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। उनके नेतृत्व, साहस, संघर्ष, न्याय और राष्ट्रभक्ति ने उन्हें एक आदर्श महापुरुष बना दिया। देश के हर नागरिक को उनके द्वारा किए गए महान कार्यों, त्याग, बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा शिवम् आर्य,वरिष्ठ नेता मीसम रजा,नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, डेविड गोरे, शीतल सोनी,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रेमचन्द समेत ने जय शिवाजी जयघोष के साथ शिवाजी जयंती मनाया गया।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.