WhatsApp Icon

निमंत्रण कार्ड वितरण कर लौट रहे भाई बहन के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमल के पास बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें शादी का कार्ड बाँटकर लौट रहे भाई बहन को एक अज्ञात तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहबतारा निवासी सनी सोनकर अपनी बहन खुशबू के साथ रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देकर वापस लौट रहे थे। खुशबू की शादी आगामी 25 नवंबर को होनी तय थी। जैसे ही दोनों गौरा कमल के पास पहुँचे, तभी पीछे से आई एक अज्ञात चारपहिया ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुशबू का दाहिना पैर पूरी तरह से फ्रैक्चर हो गया, जबकि सनी का बायां पैर बुरी तरह टूट गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार में जलालपुर की ओर फरार हो गया। शादी के महज एक सप्ताह पहले हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों पर दुःख का पहाड़ तोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी वाहन और चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ADS
Powered by AdMind - SMWS

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.