अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश संख्या 867/58-2020 के तहत प्रत्येक वर्ष 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है जिसके अनुसार जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है और कई प्राइवेट स्कूलों द्वारा भी ठण्ड को देखते हुए अवकाश घोषित किया चुका है लेकिन कई स्कूलों द्वारा अभी तक अवकाश नहीं घोषित किया गया है जिसके कारण मजबूरन नौनिहालों को शीतलहर के बीच भी स्कूलों में जाना पड़ता है।
कई विद्यालयों के प्रबंधकों का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश का इंतज़ार कर रहे हैं। दूसरी तरफ बीएसए ने बताया कि उनका परिषदीय विद्यालय बन्द है और दूसरे विद्यालयों के सम्बंध में फिलहाल कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। शीतलहर के बीच नौनिहालों को स्कूल जाने से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है क्योंकि ठण्ड में स्कूल जाने से कई बच्चे बीमार हो रहे हैं।बहरहाल शीतलहरी के बीच जहां 14 जनवरी तक सरकारी स्कूलों में छुट्टी हो गया है वहीं प्राइवेट व सीबीएसई बोर्ड के अधिकांश स्कूल खुले हुए हैं जिसके कारण नौनिहाल परेशान हैं और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।





