WhatsApp Icon

भीषण ठण्ड में जरूरतमंदों के लिए सहारा बना जामिया फाउंडेशन, किछौछा में कम्बल वितरण शुरू

Sharing Is Caring:

आगामी 05 जनवरी तक अनवरत वितरण होगा कम्बल – सैय्यद अज़ीज़ अशरफ

अम्बेडकरनगर: भीषण ठण्ड के प्रकोप के बीच जामिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए दरगाह किछौछा परिक्षेत्र में जरूरतमंदों तक अपने हाथों से गत वर्षों की तरह कम्बल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठण्ड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह सेवा अभियान आगामी 05 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत 1500 कम्बलों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


विश्व विख्यात दरगाह किछौछा की इंतेजामिया कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व जामिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने बताया कि हर वर्ष ठण्ड के मौसम में बेसहारा, गरीब, मजदूर, बुजुर्ग एवं सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोगों सहित जायरीनों को भी ठण्ड से बचाने के लिए यह अभियान चलाया जाता है। दरगाह किछौछा परिक्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर कम्बल वितरित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठण्ड के कारण परेशान न हो।
कम्बल वितरण के दौरान मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ स्वयं मौजूद रहे और लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि समाज के संपन्न वर्ग का दायित्व है कि वह कठिन समय में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। ठण्ड के इस मौसम में एक छोटा सा सहयोग भी किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर जामिया फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वितरण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराया। स्थानीय लोगों और लाभार्थियों ने जामिया फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय एवं प्रेरणादायी बताया।
गौरतलब है कि जामिया फाउंडेशन द्वारा कई वर्षों से लगातार कम्बल वितरण सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। ठण्ड के इस दौर में शुरू किया गया यह अभियान न सिर्फ राहत पहुंचा रहा है, बल्कि समाज में सेवा और इंसानियत का संदेश भी दे रहा है।

अन्य खबर

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

शादी के मंडप में भारी ड्रामा! फेरों के दौरान खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने लौटाई बारात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.