WhatsApp Icon

कच्ची सड़क के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर अवैध दुकानें बनवाने वाले के खिलाफ मुख्यमंत्री से हुई शिकायत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत के अभिलेखों में दर्ज कच्ची सड़क पर अवैध कब्जा कर चार कमरा बनवाने वाले की स्थानीय लोगों नर मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग किया है।
मामला नगर पंचायत इल्तिफ़ातगंज के राजस्व ग्राम बैरमपुर से जुड़ा हुआ है जहां गाटा संख्या 40 रकबा 1.7960 हेक्ट स्थित है जो अभिलेखों में कच्ची सड़क के नाम दर्ज है।


विनीत पांडेय पुत्र राम जतन पांडेय ने सूबे के मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए मंडल कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसडीएम व नगर पंचायत ईओ को भी पत्र भेजा है जिसमें शिकायत किया गया है कि लवकुश पांडेय पुत्र राजेन्द्र पांडेय द्वारा नगर पंचायत इल्तिफ़ात गंज के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से कच्ची सड़क के नाम दर्ज गाटा संख्या 40 की भूमि पर अवैध ढंग से चार दुकान बनवाना कर कमाई की जा रही है। आरोप है कि नाजायज़ कब्जा करने वाला व्यक्ति भूमाफिया किस्म का व्यक्ति है। मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पूरे मामले की जांच कराते हुए सरकारी भूमि कब्जा करने वाले के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की मांग किया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.