अम्बेडकरनगर: यात्रियों से भरी बस उस समय आग के गोले के रूप में तब्दील हो गई जब बस रामनगर से जनपद मुख्यालय की तरफ आ रही थी। भीषण आग से जहां बस जलकर बर्बाद हो गई वहीं चालक व यात्रियों को सुरक्षित बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर से बसखारी होते हुए अकबरपुर की तरफ यात्रियों को ले कर आने वाली सरकारी बस कुर्की बाजार के निकट खपुरा गाँव के पास आग के गोले के रूप में बदल गई हालांकि समय रहते चालक परिचालक व सभी यात्री सुरक्षित बस से उत्तर गए। सूचना पर पीआरवी व मित्र पुलिस पहुंच कर स्थित को काबू में कर लिया है।





