WhatsApp Icon

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए संदीप सिंह का प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ. सन्दीप सिंह ‘सनी’ का जिले में प्रथम आगमन पर भाजपाइयों ने जगह जगह किया जोरदार स्वागत। गत 11 मई को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा युवजन सभा के लगातार तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष रहे डॉ. सन्दीप सिंह ‘सनी’ को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को पहली बार सन्दीप सिंह यहां पहुंचे।

जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष बाबा राम शबद, तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय के नेतृत्व में उन्होंने महाराणा प्रताप, डॉ अंबेडकर व सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत पार्टी कार्यालय में परिचय बैठक में शामिल होकर नेताओं व कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए। लाव-लश्कर के साथ बसखारी व रामनगर पहुंचने पर दिनेश प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, देवब्रत मिश्र, अमित सिंह, मंगलम तिवारी, दीपक त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, मानस त्रिपाठी, अनुराग पांडे, प्रमोद पांडे, दुर्गा सिंह, अवधेशधर द्विवेदी, अमित गिरि, आदि नें तथा आलापुर तहसील पर अधिवक्ता ओंकार नाथ मिश्रा, राम जियावन तिवारी, कलेक्टर मिश्रा, महेंद्र दत्त मिश्र, प्रतीक पांडे, अभय सिंह ‘मोनू’ नें फूल मालाओं के साथ डॉ. सन्दीप सिंह ‘सनी’ का स्वागत किया। नरियावं बावली चौक व तिराहे पर राधव तिवारी, सभासद शशिकांत उर्फ मिंकी दूबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, विकास जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी, राजाबाबू गुप्ता आदि नेताओं व कार्यकर्ताओं नें स्वागत किया तो वहीं ककरापार रोड पर स्थित चुनाव कार्यालय में वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, प्रभारी संजीव मिश्रा, संयोजक सुरेश कन्नौजिया आदि के नेतृत्व में स्वागत तथा परिचय बैठक हुई।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.