WhatsApp Icon

01 अप्रैल से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान, सीडीओ की मौजूदगी में डीएम ने की समीक्षा

Sharing Is Caring:

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं इनका त्वरित इलाज सर्वोच्य प्राथमिकताओं के साथ करने का निर्देश

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण (01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक) एवं दस्तक अभियान (10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक) के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागो से उनके द्वारा की गयी तैयारियों को लेकर समीक्षा की एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किये।

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित इलाज सर्वोच्य प्राथमिकताओं के साथ करने के निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस अभियान के सफल संचालन हेतु अपनी भूमिका पूर्ण मनोयोग से निभाये तथा सभी विभागों को निर्देश दिये कि वह संचारी रोग नियंत्रण अभियान का सफल आयोजन करें। दस्तक अभियान तथा संचारी अभियान में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही साथ जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में अधिशाषी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में डीपीआरओ तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया कि एंटी लारवा, साफ सफाई, फॉगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त विद्यालयों के आसपास साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित माइक्रो प्लान के अनुसार अपने-अपने डेटन का निर्माण करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग कृषि विभाग पशुपालन विभाग स्वच्छ भारत मिशन सहित चिकित्सा विभाग के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण हेतु की गई तैयारी की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने मच्छर एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव हेतु जन सामान्य को जागरुक कर जाने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त केन्द्र अधिक्षक / प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.