WhatsApp Icon

समाधान दिवस में आई 95 शिकायतें लेकिन मात्र 07 का ही हुआ निस्तारण

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: एक ही छत के नीचे सुलभता से मामलों का निस्तारण करने की शासन की मंशानुसार दिसम्बर माह के दूसरे शनिवार की जनपद के प्रत्येक थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महिला थाना सहित सभी 19 थाना कार्यालयों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 95 मामले आये जिसमें राजस्व सम्बन्धित 82 व पुलिस सम्बन्धित 13 मामला सामने आया।

पुलिस सम्बन्धित 05 मामलों का निस्तारण किया गया जबकि राजस्व सम्बन्धित मात्र 02 मामलों का ही निस्तारण किया जा सके जिसके कारण पुलिस सम्बन्धित 02 व राजस्व सम्बन्धित 80 मामलो के निस्तारण का सक्षम अधिकारियों को आदेश दिया गया।


बताते चलेंकि अकबरपुर में कुल 05, बेवाना में 07, सम्मनपुर 04 बसखारी 4, टाण्डा 5, अलीगंज 4, इब्राहिमपुर 4, हंसवर 3, जलालपुर 7, जैतपुर 6, कटका 4, मालीपुर 6, आलापुर 4, जहांगीरगंज 13, राजेसुल्तानपुर 6, भीटी 4, अहिरौली 4, महरुआ 5, महिला थाना शून्य मामला आया। सार्वधिक जहांगीरगंज में 13 मामला आया जिसमें पुलिस से सम्बंधित 03 व राजस्व सम्बन्धित 10 मामला आया था हालांकि राजस्व सम्बन्धित मात्र 01 मामले का निस्तारण किया जा सका। अकबरपुर में कुल 05 मामलों में 04 मामला पुलिस से सम्बंधित व 01 मामला राजस्व से जुड़ा था जिसमें पुलिस सम्बन्धित मात्र 01 मामला का निस्तारण किया जा सका।
बहरहाल शासन की मंशानुसार एक ही छत के नीचे सरलता से न्याय की उम्मीद के लिए सजाये गए समाधान दिवस में कुल 95 मामलों में से मात्र 07 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका जिससे वादकारियों में निराशा पैदा हो रही है।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.