अम्बेडकरनगर: भाई की नाबालिग साली के साथ ज़बरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी सहित विभिन्न मुकदमों में वांछित 10 वारंटियों को गिरफ्तार करने में टाण्डा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि एसपी अभिजीत आर शंकर व एडिशनल एसपी पश्चिमी हरेन्द्र सिंह के निर्दशन एवं सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह की निगरानी में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वारंटियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 10 वारंटियों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया तथा मुकदमा संख्या 384/25 के वांछित अभियुक्त आंनद शास्त्री पुत्र श्रीपत निवासी लहड़ी मजीसा थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ़्तार आन्नद शास्त्री पर आरोप है कि उसने अपने भाई की नाबालिग साली को उसके घर के पीछे बुला कर मांग में ज़बरन सिंदूर भर कर उसके साथ सम्बन्ध बनाया और उक्त बात किसी से बताने पर उसके माता पिता को मार डालने की धमकी दिया था।
दूसरी तरफ पुलिस कप्तान के निर्दश पर वारंटियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे वारंटी राजेश कुमार, रियाज, विकास उर्फ गोली, नबी अहमद, खुर्शीद अनवर, सबलू, कमलेश, रवि, कन्हई व विशुन को गिरफ्तार किया गया है।




