WhatsApp Icon

चेयरमैन की लापरवाही के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं सफाई कर्मचारी – आक्रोशित कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन समय से निर्गत ना कराने के कारण सैकड़ों परिवार आर्थिक तंगी से जूझने पर मजबूर हो गया है। आक्रोशित उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने ज्ञापन देते हुए शीघ्र वेतन बहाल करने की मांग किया है।


मामला टांडा नगर पालिका परिषद से जुड़ा हुआ है जहां सैकड़ों आउटसोर्सिंग सफ़ाई कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन नहीं दिया गया है। समय से वेतन ना मिलने के पीछे नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज़ का वेतन चेक पर साइन ना होना बताया जा रहा है। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि गत कई महीनों से उनके वेतन में अकारण कटौती भी की जा रही है जिससे उनको परिवार चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो.मुकीम शेख एडवोकेट ने बताया कि जनवरी महीना समाप्त होने को है और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दिसम्बर माह का वेतन नहीं दिया गया है जिससे कर्मचारियों के समक्ष काफी मुश्किलें पैदा हो गई है और उनको अपना परिवार चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के वेतन में पूर्व में भी कटौती की जा चुकी है और अब वेतन रोक कर उन्हें दूसरों के सामने हाथ फैलाने पर मजबूर कर रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार नगर पालिका प्रशासन ने आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के वेतन का चेक बना कर नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष पेश किया मगर अध्यक्ष शबाना नाज़ द्वारा उक्त वेतन चेक पर हस्ताक्षर नहीं किया गया है जिसके कारण सैकड़ों आउटसोर्सिंग परिवार के लोग आर्थिक तंगी का सामना करने पर मज़बूर हैं। समय से वेतन ना मिलने के कारण आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों सहित उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ भी आक्रोशित है।

अन्य खबर

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

बसपा को करारा झटका! कांशीराम के पुराने सिपाही क़मर हयात अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सियासी भूचाल

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.