
अम्बेडकरनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा के 85 वर्षीय जंग बहादुर वर्मा का मंगलवार को स्वर्गवास हो गया जिनका अंतिम संस्कार महादेवा घाट पर किया गया जहां काफी भीड़ उमड़ी रही।
बताते चलेंकि जिला पंचायत अध्यक्ष व समाजसेवी श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा के 85 वर्षीय पिता जंग बहादुर वर्मा का गत दिनों स्वास्थ खराब हो गया था जिनको जनपद मुख्यालय अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
श्री श्याम सुंदर ने मंगलवार लगभग 12 बजे अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अपने पिता के स्वर्गवास की सूचना सार्वजनिक किया। मंगलवार की दोपहर लगभग 02 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता का पार्थिव शरीर महादेव घाट टाण्डा पर लाया गया जहां शोक प्रकट करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही।




