WhatsApp Icon

रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल एक नौजवान की इलाज के दौरान मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: रविवार की शाम को हुए एक सड़क हादसे में समीर उर्फ शेरू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मोटर साइकिलों को कब्जे में ले लोय है। हादसा की खबर सुनकर पूरे गाँव में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को सम्मनपुर थानाक्षेत्र के बरियावन टाण्डा मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की आमने सामने भिड़न्त हो गई जिसमें एक बाइक चालक 24 वर्षीय समीर उर्फ शेरू पुत्र सिरताज निवासी चिंतौरा कोतवाली टाण्डा तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने घायल समीर उर्फ शेरू को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान समीर की मौत हो गई है।

सम्मनपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दो मोटर साइकिलों की भिड़न्त में एक ट्रैक्टर ट्राली के भी हादसा में शामिल होने की खबर मिली थी। मौके पर पहुंच कर घायल को त्वरित इलाज के लिए भेज दिया गया था तथा दोनों मोटर साइकिलों को थाना पर ले आये गया जबकि दूसरा बाइक चालक व ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक भागने में सफल रहा।

ADS
Powered by AdMind - SMWS

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.