WhatsApp Icon

फ़र्स्ट डिवीज़न प्राप्त करने वाली चार दर्जन से अधिक छात्राओं को किया गया सम्मानित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र में संचालित बहु प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कालेज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्राओं द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रशासन काफी गदगद नज़र आ रहा है।हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की चार दर्जन से अधिक छात्राओ को शील्ड्स, मेडल, स्मार्टवाच, प्रशस्ति-पत्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह व विद्यालय प्रबन्धक आंनद कुमार आर्य (बाबू जी) सहित प्रधानाचार्या श्रीमती शशिकला, भूपेन्द्र नाथ मल्होत्रा, संजीव कुमार जायसवाल आदि ने छात्राओं को समानित कर हौसला अफजाई किया। मिश्रीलाल आर्यकन्या इंटर कालेज में फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की 22 छात्राओं व इंटरमीडिएट की 29 छात्राओं का उत्सावर्धन किया गया। उक्त मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं व अभिभवकगण भी मौजूद रहे।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.