अम्बेडकरनगर: दो युवकों को किन्नर बनाने के आरोप में किन्नर रेखा सिंह के खिलाफ हंसवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चलेंकि अजय पुत्र रामसूरत निवासी दिलावलपुर थाना आलापुर ने पुलिस कप्तान को तहरीर देते हुए बताया था कि वो नचनिया का काम कर जीवन यापन करता था और फरवरी 2024 में उसकी मुलाकात हंसवर थानाक्षेत्र के हीरापुर प्रीतमपुर निवासी किन्नर रेखा सिंह से हुई।अजय का आरोप है कि रेखा सिंह यादव के फोन करने पर कब वो उसके घर गया तो ना जाने क्या खिला पिला दिया कि वो 24 घंटे बेहोश हो गया और जब होश आया तो उसका गुप्तांग काट कर पट्टी लगा कर उसे किन्नर बना दिया। अजय का आरोप है कि दिलीप कुमार पुत्र लालबहादुर निवासी भदैया थाना आलापुर को भी इसी तरह रेखा सिंह ने ही किन्नर बनाया गया है और कई दिनों तक बंधक बना कर रखा गया तथा मारपीट किया गया है। युवक से किन्नर बने अजय व दिलीप की शिकायत के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश ओर हंसवर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 121/24 पर आईपीसी की धारा 328, 326, 343, 323, 504 के तहत मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।




