WhatsApp Icon

आरसी वसूली करने पहुंची राजस्व टीम को व्यापारियों ने घंटों बनाया बंधक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सरकार के मंशानुरूप राजस्व कर की वसूली करने निकले टीम को जलालपुर व्यापार मंडल द्वारा घंटों बंधक बनाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध करते हुए नारेबाजी भी किया। मामले में उपजिलाधिकारी द्वारा मोबाइल से वार्ता करने के बाद और कोतवाल के समझाने के बाद टीम को जाने दिया।


विदित हो कि व्यापारियों द्वारा कर ना चुकाए जाने से व्यापारियों के नाम आर.सी जारी की गई जिसके सापेक्ष एडिशनल कमिश्नर रवि कुमार और जलालपुर नायब तहसीलदार अमरनाथ द्विवेदी द्वारा अपने टीम के साथ व्यापारियों से कर की वसूली की जा रही थी। जिस पर जलालपुर व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न करने गलत तरीके से उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए उनके वाहन में ही बंधक बना बनते हुए शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिसको लेकर राजस्व और कर अधिकारी काफी आहत नजर आए।
इस गहमागहमी के बीच पहुंचे जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने काफी समझाने का प्रयास किया और जलालपुर उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल से मोबाइल पर वार्ता करने के उपरांत मामला शांत हुआ।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.