WhatsApp Icon

रश्मि यादव की नानी को क़मर जहां ने रक्तदान कर पेश की अनोखी मिसाल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: एक तरफ जहां धर्म के नाम पर जमकर राजनीति हो रही है, वहीं दूसरी तरफ धर्म, जाति समुदाय को दरकिनार कर सामाजिक कार्यकताओं द्वारा अनोखी मिसाल भी पेश की जा रही है। रश्मि यादव की नानी को ब्लड की जब बहुत जरूरत पड़ी तो क़मर जहां ने आगे आकर बिना झिझक के रक्तदान कर समाजसेवियों का सीना चौड़ा कर दिया।


बताते चलेंकि अकबरपुर निवासी समाजसेवी बरकत अली के पास मीरानपुर अकबरपुर से रश्मि यादव ने फोन करके अपनी नानी का जीवन बचाने के लिए ब्लड की मांग किया, समाजसेवी बरकत अली ने कमर जहां निवासी कासिमपुर जलालपुर को अवगत कराते हुए रश्मि यादव की नानी की जान बचाने की अपील किया। क़मर जहां ने बिना समय गवांए ही जिला मुख्यालय पर पहुंच कर स्वैच्छिक रक्तदान किया, समाजसेवी बरकत अली ने क़मर जहां द्वारा किये गए ब्लड डोनेट को रश्मि यादव के सुपुर्द किया। रश्मि यादव में बताया कि उनकी नानी मि डायलिसिस हो रही है और डॉक्टरों ने खून की आवश्यकता बताया लेकिन उनके पास कोई नहीं है जो रक्तदान कर सके, जिसके कारण बरकत अली से मदद की गोहार लगाई और उनकी समय रहते मदद भी हो गई।
बहरहाल रक्तदान महादान के नारे को चरितार्थ करते गए क़मर जहां ने रश्मि यादव की नानी को ब्लड डोनेट कर धर्म के नाम पर राजनीति करने वालो के मुंह पर करारा तमांचा मारने का काम किया है।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.