WhatsApp Icon

आखिरकार ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Sharing Is Caring:

मनरेगा परियोजना पर धोखाधड़ी व कूटरचित ढंग से धन गबन करने का मामला

अम्बेडकरनगर: सरकारी पद पर रह कर धोखाधड़ी करने के आरोप में आखिरकार ग्राम प्रधान, सचिव सहित ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।


मामला आलापुर तहसील के ग्राम पंचायत अरमा का है जहां ग्राम प्रधान उषा पांडेय, ग्राम रोजगार सेवक बबीता पांडेय व ग्राम सचिव शिव प्रकाश मिश्रा के खिलाफ आलापुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 72/24 पर आईपीसी की धारा 409 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार द्वारा 11 मार्च 2024 को प्रार्थना पत्र देकर उक्त तीनों के खिलाफ मनरेगा परियोजना पर धोखाधड़ी व कूटरचित ढंग से धन गबन करने का आरोप लगाया था। उक्त मामला काफी दिनों से फाइलों में घूम रहा था और आखिरकार पुलिस ने ग्राम प्रधान ऊषा पांडेय, तत्कालीन ग्राम सचिव बबीता पांडेय व ग्राम रोजगार सेवक शिव प्रकाश मिश्र के खिलाफ मनरेगा परियोजना पर धोखाधड़ी व कूटरचित ढंग से धन गबन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अन्य खबर

640वें उर्स में निकला शान-ओ-शौकत से पालकी जुलूस, मखदूम पाक के पवित्र ख़िरका व छड़ी मुबारक के दीदार को उमड़ा जनसैलाब

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! ITI में एडमिशन शुरू, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला कारागार में बंद 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.