WhatsApp Icon

छापा इधर, खुदाई उधर!—खनन विभाग की कार्रवाई पर ‘सेलेक्टिव स्ट्राइक’ का तड़का

Sharing Is Caring:

जेसीबी व ट्रैक्टर सीज लेकिम विभाग पर उठे बड़े सवाल

अम्बेडकरनगर जिले में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच खनन विभाग की एक कार्रवाई अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है। जिला खनन अधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में एक जेसीबी और तीन मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सीज तो कर दिया गया, लेकिन इस कार्रवाई की निष्पक्षता पर गंभीर आरोप लगने लगे हैं।


मामला जलालपुर तहसील क्षेत्र का है, जहां भस्मा गांव में बिना अनुमति मिट्टी की खुदाई की शिकायत पर टीम ने दबिश दी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। वहीं सोहगुपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास खड़ी जेसीबी को भी जब्त कर कोतवाली पहुंचाया गया, जहां सभी वाहनों को सीज कर दिया गया।
कार्रवाई के बाद मामला तब गरमा गया जब भट्ठा मालिक ने सीधे खनन विभाग पर पक्षपात के आरोप जड़ दिए। उनका कहना है कि उसी स्थान पर दूसरी मशीन से खुलेआम मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोडिंग जारी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विभाग ने सिर्फ चुनिंदा वाहनों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की, जबकि बाकी अवैध खनन करने वाले मौके से आसानी से फरार हो गए।
उधर, जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप ने पुष्टि करते हुए बताया कि खनन विभाग की टीम द्वारा तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी को जब्त कर विधिक कार्रवाई की गई है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह कार्रवाई वास्तव में अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए थी, या फिर सिर्फ दिखावे की सख्ती है।
जिले में अवैध खनन का खेल क्या अब भी बेखौफ जारी है, और क्या जिम्मेदार विभाग निष्पक्षता के पैमाने पर खरे उतर पा रहे हैं।

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!