WhatsApp Icon

चकमार्ग की पैमाइश में ‘गुंडागर्दी’! लेखपाल से अभद्रता, सरकारी काम रोका—हिरासत में दो युवक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायत का निस्तारण करने पहुंची राजस्व टीम के साथ दबंगई का मामला सामने आया है। चकमार्ग की पैमाइश के दौरान लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया।


जानकारी के मुताबिक, उसरहा निवासी संतोष ने संपूर्ण समाधान दिवस में चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के निस्तारण के लिए सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल गुलनाज बानो राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचीं और पैमाइश शुरू कराई। इसी दौरान गांव के ही शुभम और लवकुश मौके पर आ धमके और लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए काम में अड़ंगा डालने लगे। अचानक हुई इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राजस्व टीम को काम रोकना पड़ा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल ने मंगलवार को जलालपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने बिना देर किए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता के मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि “सरकारी काम में रुकावट डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

अन्य खबर

टाण्डा में स्वाद और सुकून का नया ठिकाना! आसोपुर में ‘एल एम चौधरी फैमिली रेस्टोरेंट एन्ड ढाबा’ का भव्य शुभारम्भ

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

error: Content is protected !!