अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 187 और 188 के बीच की है।
जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र रुदौली माफी ग्राम सभा का एक परिवार अपनी मां के त्रयोदशी संस्कार के बाद दुर्वासा ऋषि में पूजा-पाठ के लिए टेंपो से जा रहा था। इसी दौरान चलते टेंपो का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे उसमें सवार 28 वर्षीय सोनी असंतुलित होकर गिरने लगीं। उन्हें संभालने के प्रयास में उनकी पुत्री सलोनी भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया, जिससे मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो में सवार अन्य परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ए
बहरहाल एक ओर जहां परिवार पहले ही मां की मृत्यु से गमगीन था, वहीं इस हादसे में मां-बेटी की मौत से परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया है।




