अम्बेडकरनगर: जैतपुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकी एक अभियुक्त फरार होने में सफल रहा।
बताते चलेंकि वादी राममिलन विश्वकर्मा पुत्र हंसराज विश्वकर्मा निवासी ग्राम रामगढ़ नारायणपुर थाना जैतपुर द्वारा थाना महरुआ में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि गत 16 नवम्बर को वादी की पुत्री की शादी में द्वार पूजा के समय उनके पैसों से भरा बैग अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छिनैती हो गया है। इसमें लगभग 60 हजार रुपये थे। प्रार्थना पत्र पर तत्काल मुकदमा संख्या 243/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियुक्तों द्वारा बीती देर रात्रि में किसी घटना को अंजाम देने के तैयारी की मुखबिर ने सूचना दिया। बाद सूचना पुलिस टीम ने किशनपुर काबिरहा के बरम बाबा स्थान के पास जैतपुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस टीम सिखलाए गए तरीकों के आधार पर बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ में जबावी फायर किया गया तो दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उक्त मुठभेड़ में घायल अभियुक्त कृष्णा उर्फ पकाने पुत्र नन्हे तथा विशाल लोना पुत्र करिया लोना निवासीगण ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर को गिरफ़्तार कोय गया जबकि उनका अन्य तीसरा साथी जिसका नाम पूछताछ में कुलदीप पुत्र मायाराम उर्फ छुन्नी पाल ज्ञात हुआ, अंधेरें का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पुलिस टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी भियाव भेजा गया था, जहाँ से इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल अभियुक्तों की स्थिती सामान्य है।




