WhatsApp Icon

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश व एक सिपाही घायल – पांच गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती देर रात्रि पुलिस व बदमाशों में जमकर मुठभेड़ हुई जिसमें दो बदमाश घायल हुए और एक सिपाही के भी घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। घायल बदमाशों के अलावा तीन अन्य बदमाश भी गिरफ्तार हुए। गिरफ्तार सभी बदमाश गैर जनपदीय बताये जा रहे हैं।


पुलिस का दावा है कि आलापुर कोतवाली क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों की रोकथाम के लिए लिए आलापुर व हंसवर पुलिस के साथ स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था कि पांच बदमाशों के होने की सूचना पर घेरा बन्दी की गई लेकिन बदमाशों द्वारा फायरिंग शुरू कर दिया गया जिसमें गया प्रसाद पासी पुत्र सूर्यलाल पासी निवासी ग्राम रायपुर थाना इशानागर जनपद लखीमपुर खीरी व रामजी पासी पुत्र सुखराम पासी निवासी ग्राम ओझाव थाना इशानागर जनपद लखीमपुर खीरी के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा कब्जे से 2 अदद तमँचा 315 बोर, एक अदद कारतूस खोखा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरक्षी भी घायल हो गया। सभी को उपचार हेतु सीएचसी रामनगर भेजा गया तथा अन्य तीन अभियुक्त अँधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए जिन्हें पुलिस द्वारा टीम गठित कर फरार अभियुक्त रामबली पुत्र मुंशीलाल निवासी कैराती थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी, कमलेश पुत्र ललित प्रसाद थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी व विक्रम पुत्र पुत्तू निवासी थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी को चोरी के माल सहित पिपरा चौराहा थाना क्षेत्र आलापुर से प्रायः 05 गिरफ्तार कर लिया गया गया जिनके कब्जे से चोरी से संबंधित माल एवं जेवरात बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

तालाब विवाद से उठी चिता, अब कानून व्यवस्था पर सियासत की आग: मोहनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.