WhatsApp Icon

तीन पिकअप पर लदे तीन गोवंशों को बरामद करते हुए पुलिस ने 07 अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कटका पुलिस टीम ने ग्राम नूरपुरकला (रामापुर) सर्विस रोड़ तालाब के पास तीन अदद पिकअप में लदे तीन अदद गोवंश पशु काटने के लिये ले जाने की घटना से सम्बन्धित 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/पूर्वी हरेंद्र सिंह व श्याम देव के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में थाना कटका पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की रात्रि में क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोवध हेतु पिकअप वाहन पर गोवंश पशु लादे जाने पर ग्राम नूरपुरकला (रामापुर) सर्विस रोड़ तालाब के पास पहुचकर घेरा बन्दी की गई।

मौके से 03 अदद पिकअप वाहनो पर अलग-अलग लदे 03 अदद गोवंशी पशु बरामद करते हुए 07 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

बरामद वाहन को ई-चालान एप्लीकेशन पर चेक करने पर एक पिकअप वाहन में लगे नम्बर प्लेट में रजिस्ट्रेशन नम्बर में भिन्नता पायी गयी। इस घटना के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 243/25 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 318(4), 338, 336(3), 340(2) B.N.S का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में आबिद अहमद पुत्र लूटन नट निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया, आशाराम पुत्र रामजीत यादव ग्राम सतरही थाना आलापुर, सेवाराम यादव पुत्र कोमल यादव निवासी बहिगवां जोगीपुर थाना आलापुर, अनिल कुमार पुत्र शिवधन रैदास निवासी ग्राम इमादपुर थाना बसखारी, रामबचन पुत्र रामसरीख यादव निवासी ग्राम मित्तूपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ, बीरबल कुमार पुत्र लोकनाथ निवासी ग्राम राघवपट्टी थाना सरायलखंशी जनपद मऊ व गगनदीप पुत्र सिद्धनाथ निवासी बुढावे थाना सरायलखंशी जनपद मऊ शामिल हैं।

अन्य खबर

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.