WhatsApp Icon

सरकारी पीजी कालेज के कमरे में झूलता मिला युवक का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राजकीय पीजी कालेज के एक कमरे में शर्ट के सहारे झूलता हुआ एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थानाक्षेत्र में संचालित राजकीय पीजी कालेज फत्तेपुर आलापुर के एक बन्द कमरे में कई दिनों पुराना शव शर्ट के सहारे झूलता हुआ बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंचे सीओ आलापुर आर.बी सिंह व थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त अमर बहादुर पुत्र राजितराम निवासी रामनगर महुवर के रूप में हुई है। मृतक के ऊपर आरोप था कि गत 21 मई को एक युवती पर चाकुओ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मृतक अमर बहादुर का शव कई दिनों पुराना बताया जा रहा है। राजकीय पीजी कालेज कई दिनों से बंद चल रहा था जिससे किसी को खबर नहीं हो सकी थी।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.