WhatsApp Icon

पशु अरोग्य मेला शिविर में 356 पशुओं का इलाज कर दी गई दवाएं

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पशुपालन विभाग इल्तिफतगंज के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत पशु अरोग्य मेला शिविर का आयोजन विकासखंड टांडा के अंतर्गत ग्राम दौलत पुर एकसारा में आयोजित किया गया। पशु चिकित्सा शिविर का उदघाटन ग्राम प्रधान प्रणव पाण्डेय द्वारा गौ पूजन करके किया गया। शिविर का संचालन कर रहे डॉक्टर शिव चंद्र यादव उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा पशु पलकों को पशुओं में होने वाली संक्रमण रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉक्टर पंकज सिंह द्वारा प्रधान प्रणव पाण्डेय को माला पहना कर स्वागत किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में आए 356 पशुओं का नि:शुल्क चिकित्सा कर दवा वितरित की गई।

डॉ पंकज सिंह द्वारा पशु पालको को पशु में होने वाले थानेला रोग एवं पशुओं के टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में संजीव श्रीवास्तव वेटरिनरी फार्मासिस्ट, वीरेंद्र वर्मा पशुधनप्रसार अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर में संदीप, अमित यादव, सुशील,दुर्गेश, अशोक, लालजीने भी सहयोग प्रदान किया। पशु पलक चिंतामणि,जगदंबा, लक्ष्मीप्रसाद आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.