WhatsApp Icon

भाजपा सरकार प्रदेश मे पर्यटन स्थलो को दें रही बढावाः जयवीर सिंह

Sharing Is Caring:

कैबिनेट मंत्री ने राजघाट स्थित बाईबीएस सेन्टर पर भगवान बुद्ध को किया याद

भोगांव। पर्यटन एंव सास्ंकृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रदेश मे पर्यटन के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है पर्यटन को बढावा देने के लियें सरकार ने प्रदेश मे कई घोषणाये की है आने बाले समस में यूपी में पर्यटन को नये आयाम मिलेगे। कैबिनेट मंत्री नगर के समीपवर्ती ग्राम जसराजपुर के निकट बाईबीएस सेंन्टर पर आयोजित भगवान बुद्ध की जयंन्ती पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर रहे थें। उन्होने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व मे मानवता का सन्देश दिया था हम लोग भी उनके आदर्शो पर चले। उन्होने कहा कि भगवान बुद्ध ने बौद्ध धर्म को बढावा देने के लियें जो रास्ता बताया उस पर अमल करना चाहिये। दुनिया मे बौद्ध धर्म को शान्ति का प्रतीक भी माना जाता है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में पर्यटक स्थलो के कायाकल्प करने की योजना बना ली है तथा कई पर्यटक स्थलो पर काम भी चल रहा है सकिंसा को भी पर्यटक स्थल के रूप मे बिकसित किया जायेगा इसमे धन की कोई कमी नही आने दी जायेगी। जो बिबाद है बो आपस मे बैठक सुलझा दिया जायेगा ताकि इस क्षेत्र का तेजी से बिकास हो सके। बदंायु सांसद संघमित्रा मौर्या ने कहा कि भगवान बुद्ध क्षत्रिय कुल के थे हम लोगो का दायित्व है कि उस धरोधर को सम्भाल कर आगे बढाना चाहिये। प्रदेश एंव केन्द्र सरकार इसके लियें पूरा प्रयास कर रही है। बिधायक सुशाील शाक्य ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरूर्खावाद के पर्यटन स्थल के लिये 35 करोड की राशि आबटिंत की गई है जिसमे 10 करोड रूपये जमीन खरीदनें मे खर्च किये जायेगे। पूर्व मे कैबिनंेट मंत्री ने भगवान के समक्ष मोमबत्ती प्रज्जवलित की तथा बाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध, पीयूष चन्देल,रामप्रकाश मौर्या, मनोज सत्यार्थी, बृजकिशोर, उपेन्द्र भन्ते, नरवेश कुमार आदि लोगो ने मुख्य अतिथि के अलावा बदायुं सांसद संघमित्रा, बिधायक सुशील शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर एंव अंग बस्त्र तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने सकिंसा के बिभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण किया।

अन्य खबर

सत्ता की आड़ में रंगदारी का आरोप, वार्ड सभासद पति ने काम रुकवाया, 24 घंटे में हत्या कराने की धमकी का दावा

मनरेगा पर सरकार का हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी निर्णायक संघर्ष: कृष्ण कुमार यादव

शराब ठेके पर फायरिंग, सेल्समैन घायल, मचा हड़कंप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.