अम्बेडकरनगर: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम चन्द्र के पावन दिवस चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 06 अप्रैल को टांडा नगर में नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति के तत्वावधान में भगवान राम के बाल स्वरूप की भव्य झांकी धूमधाम से बाजे गाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह एवं संतोष कुमार अग्रवाल, महामंत्री दिनेश नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू, दीपक केडिया आदि ने किया ।
शोभायात्रा श्रीराम रंगमंच चौक से निकलकर गुरुद्वारा सिंह सभा के सम्मुख पहुंचने पर ग्रंथी सरदार अमरजीत सिंह एवं रोहित सिंह, अंशू बग्गा ने सहयोगियों सहित प्रसाद,शीतल जल से स्वागत किय। श्री झारखंड महादेव मंदिर छज्जापुर पहुंचने पर श्रवण कुमार अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, जगदीश प्रसाद वैद्य, राकेश अग्रवाल, जयपाल मौर्य, विक्रम अग्रहरि आदि ने पुष्प वर्षा और आरती के साथ स्वागत किया। आगे श्री नवदुर्गा मंदिर फत्तू पट्टी के पास राजेन्द्र कसौधन सपत्नीक तथा मीरापुर में घिसियावन मौर्य, रमेश चंद्र गुप्ता, दिनेश मौर्य, मनोज मौर्य , वंदना गुप्ता आदि ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। आरती के प्रसाद शोभायात्रा श्री नागेश्वर नाथ मंदिर चौक के समक्ष पहुंची। मन्दिर समिति के कृष्ण कुमार सोनी, शंकर गुप्ता, आनंद बिंदी, सतीश वर्मा, रघुनाथ प्रसाद मोदी आदि ने पूजा अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया। मीरानपुरा पहुंचने के पहले विनय अग्रहरि, मनोज सहगल आदि ने पूजन किया। मीरानपुरा पहुंचने पर गोविंद सिंह, अक्षय सिंह, प्रतिभा सिंह वैशाली सिंह, आनंदी साहू, स्वाति सिंह,अंशिका, सिद्धि सिंह आदि ने पुष्प वर्षा और आरती करके स्वागत किया। विवेक चंद्रा ,राम अचल गौड़, रामजीत यादव, पप्पू यादव ने प्रसाद वितरण किया एवं भक्तों को शीतल जल पिलाया।सब्जी मंडी, कपड़ा मंडी, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, श्री मठिया माता मंदिर के सम्मुख होते हुए शोभा यात्रा चौक स्थित पुलिस बूथ के समीप पहुंची, जहां पर पंडित राकेश मिश्रा, अनिरुद्ध अग्रवाल, बजरंगी लाल सोनी, सलिल अग्रवाल, मनोज कुमार सोनी, आकाश शाह आदि द्वारा तैयार किए गए सुसज्जित हवन कुंड में भव्य हवन संपन्न हुआ ।महाआरती संयोजक पंडित काशी नाथ मिश्रा, दिनेश कश्यप, अनिल सिंह, अखिल कपूर, सुनील सोनी आदि के नेतृत्व में भव्य आरती की गई । धीरज श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल एवं महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने नव संवत्सर स्वागत समारोह के आयोजनों में सहयोग के लिए नगर वासियों ,प्रशासनिक अधिकारियों ,सुरक्षा कर्मियों, नगर पालिका परिषद और सभी सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसके पश्चात नव संवत्सर स्वागत समारोह के समापन की घोषणा की गई।




