WhatsApp Icon

सत्ता पक्ष को प्रोत्साहित करने वाला एनटीपीसी का पत्र वायरल – निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का आरोप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक अशेष कुमार चट्टोपाध्याय द्वारा 23 मई 2024 को सांसद रितेश पांडेय के नाम जारी पत्र सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त पत्र में सांसद रितेश पांडेय (वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी) को संवबोधित करते हुए अवगत कराया गया कि 28 फरवरी 2023 को आपके द्वारा जारी पत्र का संदर्श ग्रहण करें जिसमें हमें हर्ष की अनुभूति हो रही है कि कुश्ती हॉल/जिम सुलेमपुर, ग्रामसभा महेशपुर, अंबेडकरनगर के लिए आवश्यक बजट एनटीपीसी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत स्वीकृत कर दिया गया है। इस आधार पर एनटीपीसी टांडा द्वारा अग्रिम कार्यवाही शीघ्र शुरु की जाएगी।
लोकसभा का 25 मई 2024 को मतदान होना है और उससे ठीक पहले 23 मई को उक्त पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसमें महेशपुर ग्राम सभा के सुलेमपुर में कुश्ती हाल / जिम बनाने पर मुहर लगाई गई है। क्षेत्र में चर्चा है कि फरवरी 2023 में सांसद रितेश पांडेय द्वारा उक्त कुश्ती हाल/जिम बनवाने के लिए अगर एनटीपीसी टांडा को पत्र लिखा गया था तो सवा साल बाद चुनाव के ठीक पहले उसको स्वीकृत देकर और उसका पत्र वायरल करा कर सत्ता पक्ष भाजपा के प्रत्याशी रितेश पांडेय को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है हालांकि एनटीपीसी प्रशासन उक्त वायरल पत्र पर कुछ भी बोलने से कतराते नज़र आ रहे हैं। वायरल पत्र पर डिस्पैच नंबर ना होने से वायरल पत्र संदिग्ध प्रतीत हो रहा। विपक्षी दलों का आरोप है कि एनटीपीसी टांडा द्वारा निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है और चुनाव आयोग व प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.