WhatsApp Icon

एनटीपीसी में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का हुआ आयोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनटीपीसी टांडा परियोजना में शनिवार एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रजनीश कुमार खेतान ने किया। कार्यशाला में एनटीपीसी टांडा के नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला में प्रशिक्षक श्रीनिवास शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा), एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी में कार्य किए जाने के सरल तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी।


प्रशिक्षक श्री शर्मा ने धारा 3 (3) के तहत आने वाले कागजातों एवं संसदीय समिति के निरीक्षण के लिए तैयारी रखने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस हिंदी कार्यशाला के माध्यम से कुल 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। हिंदी कार्यशाला का संचालन वरुण सोनी, सदस्य सचिव राजभाषा एवं अधिकारी (जनसंपर्क) द्वारा किया गया।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.